Skip to Content

Statewide stir soon to press for demands: Employees Federation

मांगों को लेकर शीघ्र होगा प्रदेशव्यापी बड़ा आंदोलन :कर्मचारी महासंघ
9 September 2026 by
thenewsagency


लखनऊ/मेरठ, सितंबर 9 (TNA) उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष शशि कुमार मिश्र एवं कार्यकारी अध्यक्ष राकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आज नगर निगम मेरठ के जल-मल कर्मचारी संघ के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में प्रदेश शासन स्तर पर स्थानीय निकाय कर्मचारियों की सेवा संबंधी विभिन्न लंबित मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों की पूर्ति के लिए पूर्व में महासंघ एवं कर्मचारी संगठनों द्वारा अनेक आंदोलन, बैठकें एवं शासन स्तर पर पत्राचार किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अभी तक मांगों के संबंध में कोई निर्णयात्मक एवं प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई है।

बैठक में इस बात पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई कि लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाने के बावजूद शासन स्तर से अपेक्षित सकारात्मक निर्णय न होने के कारण कर्मचारियों में रोष एवं असंतोष बढ़ रहा है। इसी क्रम में कर्मचारियों की लंबित मांगों को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से अतिशीघ्र प्रदेश स्तर पर व्यापक एवं बड़े आंदोलन किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया।

विचार गोष्ठी में नगर निगम मेरठ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनीस अहमद, उपाध्यक्ष हरबीर सिंह, महामंत्री आलोक शर्मा, जल-मल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुखबीर सिंह, महामंत्री फैय्याज हसन, उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा एवं संयुक्त मंत्री हँस राज सहित बड़ी संख्या में नगर निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित कर्मचारियों ने आगामी आंदोलन की रणनीति को लेकर अपने-अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए तथा कर्मचारियों की एकजुटता के साथ लंबित मांगों के लिए निर्णायक संघर्ष करने का संकल्प व्यक्त किया। महासंघ पदाधिकारियों ने कहा कि यदि शासन स्तर पर कर्मचारियों की जायज एवं लंबित मांगों के संबंध में शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेशभर के स्थानीय निकाय कर्मचारियों को लामबंद कर व्यापक आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

Share this post
Tags 


Archive