Skip to Content

Six Mainpuri devotees killed, 14 injured after pickup crashes into parked truck on KMP Expressway

पलवल के KMP एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई मैनपुरी के श्रद्धालुओं की पिकअप, 6 की मौत, 14 घायल
1 September 2026 by
thenewsagency


पलवल, सितंबर 1 (TNA) हरियाणा के पलवल जिले में मंगलवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में मैनपुरी के छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। श्रद्धालुओं से भरी पिकअप KMP एक्सप्रेसवे पर महेशपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।  जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु राजस्थान के खाटू श्याम और सालासर बालाजी के दर्शन कर वृंदावन लौट रहे थे। उन्होंने धार्मिक यात्रा के लिए पिकअप किराए पर ली थी और रात में वापस रवाना हुए थे।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार कई लोग फंस गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को पलवल सिविल अस्पताल भेजा गया। 

पुलिस ने मृतकों की पहचान विजय सिंह, राजकुमार, रेशमा देवी, कमला देवी, सुधा और महेश के रूप में की है। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर ट्रक और चालक की पहचान करने में जुटी है।


Share this post
Tags 


Archive