Skip to Content

Official raid Gopaldoot dairy in Mainpuri, 90 kgs of suspected adulterated Ghee seized

मैनपुरी की गोपालदूत डेयरी पर खाद्य विभाग का छापा, 90 किलो संदिग्ध घी बरामद
2 November 2026 by
thenewsagency


मैनपुरी, नवंबर  3 (TNA) जनपद में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ज्योति रोड स्थित गोपालदूत डेयरी पर विभागीय टीम ने छापेमारी कर करीब 90 किलोग्राम संदिग्ध देसी घी बरामद किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, खाद्य सुरक्षा विभाग को गोपालदूत डेयरी पर मिलावटी घी के कारोबार की शिकायत मिली थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभागीय टीम ने डेयरी पर औचक छापा मारा। इस दौरान टीम को मौके पर बड़ी मात्रा में संदिग्ध देसी घी मिला। अधिकारियों ने घी के नमूने लेकर उन्हें सील किया और जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

मामले में डेयरी संचालक जयप्रकाश पर मिलावटी घी के कारोबार में संलिप्त होने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, बरामद घी में मिलावट की पुष्टि प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

खाद्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों में खलबली मची हुई है।

-- मनीष मिश्रा

Share this post
Tags 


Archive