Skip to Content

Nepal flood: Foreign Minister holds meeting with Kathmandu-Beijing Ambassadors

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नेपाल बाढ़ आपदा को लेकर विदेश सचिव, विदेश मंत्रालय की टीम और काठमांडू व बीजिंग में तैनात भारतीय राजदूतों के साथ समीक्षा बैठक की।
27 August 2026 by
thenewsagency


नई दिल्ली, अगस्त 27 (TNA) नेपाल में विनाशकारी बाढ़ और फ्लैश फ्लड से मची तबाही के बीच भारत ने राहत और बचाव प्रयास तेज कर दिए हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नेपाल बाढ़ आपदा को लेकर विदेश सचिव, विदेश मंत्रालय की टीम और काठमांडू व बीजिंग में तैनात भारतीय राजदूतों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में सबसे अहम मुद्दा बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और उनके हालचाल का रहा। विदेश मंत्रालय की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद भारतीयों की स्थिति का पता लगाने के लिए तत्काल प्रयास किए जा रहे हैं।

विदेश मंत्रालय इस पूरे अभियान के लिए विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों, टूर ऑपरेटरों और परियोजना प्राधिकरणों के साथ समन्वय कर रहा है। भारत सरकार नेपाल सरकार के साथ भी लगातार संपर्क में है और भारतीय नागरिकों की मदद के साथ-साथ राहत एवं बचाव अभियानों में सहयोग कर रही है।

Share this post
Tags 


Archive