Skip to Content

Mother-daughter killed in road mishap in Sultanpur

सुल्तानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा डंपर की टक्कर से मां-बेटी की मौत
5 September 2026 by
thenewsagency


सुल्तानपुर, सितंबर 5 (TNA) कृष्ण जन्माष्टमी का मेला देखकर घर लौट रहे बाइक सवार परिवार को तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 वर्षीय बेटा और देवर घायल हो गए। हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार के पास अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर हुआ।

इनायतपुर गांव निवासी अवधेश (40) अपनी भाभी रेखा (32), भतीजी वर्षा (12) और रेखा के बेटे तेजस (10) के साथ गुप्तागंज बाजार में कृष्ण जन्माष्टमी का मेला देखने गए थे। मेला देखकर सभी बाइक से घर लौट रहे थे। बाबूगंज बाजार के आगे पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रेखा और उनकी बेटी वर्षा गंभीर रूप से घायल हो गईं।

अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घायल तेजस और अवधेश का उपचार कराया गया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।


Share this post
Tags 


Archive