Skip to Content

Minister Sanjay Nishad speaks on the case of Vinod Nishad, who was stabbed to death yesterday; calls for immediate arrests

विनोद निषाद की कल चाकुओं से हत्या कर देने का मामले में बोले मंत्री संजय निषाद, तत्काल गिरफ्तारी
10 September 2026 by
thenewsagency


लखनऊ, सितंबर 10 (TNA) निषाद समाज के विनोद निषाद के साथ कल जिस प्रकार सामंतवादी मानसिकता रखने वाले लोगों द्वारा गोली एवं चाकुओं से जानलेवा हमला किया गया और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई, वह अत्यंत दुखद, पीड़ादायक और हृदयविदारक घटना है यह कहना है निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डॉ॰ संजय निषाद का।

उन्होंने इस जघन्य घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि किसी भी कीमत पर इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने गोंडा पुलिस प्रशासन को स्पष्ट रूप से कहा कि आज रात तक सभी आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए साथ ही परिजनों के बयान के मुताबिक थाना अध्यक्ष परसपुर एवं चौकी इंचार्ज शाहपुर समेत समस्त स्टाफ को बर्खास्त किया जाए।

यदि ऐसा नहीं होता है, तो कल दिनांक 11 सितम्बर 2026 को मैं पुलिस कप्तान गोंडा के आवास और कार्यालय का घेराव करने के लिए स्वयं गोंडा पहुँचूँगा। विनोद निषाद को न्याय दिलाने के लिए हम हर लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेंगे। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। संजय निषाद लखनऊ में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे।


Share this post
Tags 


Archive