Skip to Content

Major accident at Mainpuri civil court complex: Worker falls from third floor, in critical condition

मैनपुरी दीवानी परिसर में बड़ा हादसा: तीसरी मंजिल से गिरा श्रमिक, हालत गंभीर
27 October 2026 by
thenewsagency


मैनपुरी, अक्टूबर 28 (TNA) दीवानी न्यायालय परिसर में निर्माणाधीन भवन में काम करते समय एक श्रमिक मंगलवार को तीसरी मंजिल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रमिक की पहचान कन्नौज निवासी राधेश्याम के रूप में बताई गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी श्रमिकों ने आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, दीवानी न्यायालय परिसर में निर्माण कार्य सीएनडीएस (CNDS) संस्था की ओर से कराया जा रहा है। निर्माणाधीन भवन में श्रमिक के तीसरी मंजिल से गिरने की घटना के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और उस समय श्रमिक ने सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल किया था या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना के बाद निर्माण स्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा के लिए अपनाए जा रहे मानकों की जांच किए जाने की जरूरत है। यदि जांच में सुरक्षा नियमों की अनदेखी सामने आती है, तो संबंधित ठेकेदार, कार्यदायी संस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका तय कर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। निर्माण कार्यों में श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। ऐसे में हादसे की निष्पक्ष जांच कर घटना के कारणों का पता लगाना और जिम्मेदारी तय करना जरूरी है।


-- मनीष मिश्रा 

Share this post
Tags 


Archive