लखनऊ, सितम्बर 13 (TNA) एकलव्य समाज पार्टी का 20 वां स्थापना दिवस समारोह पार्टी कार्यालय विधायक निवास-3, एoजीo- 2 ओ.सी.आर. बिल्डिंग निकट बर्लिंगटन चैराहा पर रविवार को सम्पन्न हुआ। पार्टी के 20वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय जूठन राम निषाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मे गोंडा निवासी स्वर्गीय विनोद साहनी की निर्मम हत्या पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चंद्रशेखर निषाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश सरकार से विनोद साहनी के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने तथा विनोद साहनी के परिवार के एक लोग को सरकारी नौकरी और परिवार के आर्थिक मदद हेतु 1 करोड़ रूपए मुआवजे की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर निषाद ने बताया कि एकलव्य समाज पार्टी की स्थापना स्वर्गीय जूठन राम निषाद ने वंचित अति पिछड़े लोगों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने हेतु किया था।
पार्टी का उद्देश्य वंचित शोषित लोगों को विधानसभा, लोकसभा चुनाव में टिकट देकर उनका प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है। क्योंकि आजादी के बाद से जितनी भी पार्टियां बनी सभी सिर्फ पूंजीपतियों को ही टिकट देती आ रही है और गरीब लोगों को कोई टिकट नहीं देता। साथ ही साथ चंद्रशेखर निषाद ने बताया कि हमारा निषाद समाज अत्यधिक पिछड़ा हुआ है, समाज में बेरोजगारी और अशिक्षा के कारण कई निषाद समाज की पार्टियां निषाद समाज को गुमराह करके उनका वोट लेकर सरकार में मंत्री के पद पर बने हुए है और परिवारवाद को बढ़ावा देते हुए सिर्फ और सिर्फ परिवार के हित में लगे हुए है।
जबकि एकलव्य समाज पार्टी ने निषाद आरक्षण की लड़ाई को जन आंदोलन, धरना प्रदर्शन और माननीय उच्च न्यायालय में भी चुनौती दी अभी हाल ही में माननीय उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर निषाद की निषाद आरक्षण याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि ये शक्ति केवल संसद और राष्ट्रपति में निहित है और उत्तर प्रदेश सरकार ने भी माननीय उच्च न्यायालय में यही जवाब लगाया था। सभा को संबोधित करते हुए निषाद ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपनी रणनीति स्पष्य करते हुए कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में 100 सीटो पर अपने प्रत्याशी उतारने वाली है और इस क्रम में पार्टी को सैकड़ों लोगों के प्रत्यावेदन प्राप्त हुए है जो एकलव्य समाज पार्टी से विधान सभा चुनाव लड़ना चाहते है। इस क्रम में जल्द ही प्रत्याशियों के चयन की सूची जारी की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेन्द्र मोहन गांधी प्रदेश अध्यक्ष, लखनऊ जिला अध्यक्ष रविन्द्र कुमार, लखनऊ महानगर अध्यक्ष अवधेश कश्यप, राष्ट्रीय महासचिव जगेंद्र मोहन दयाल, राष्ट्रीय सलाहकार विनय सिंह, हर्ष निषाद, लकी निषाद, सूरज निषाद, राहुल निषाद, वरूण निषाद, राष्ट्रीय महासचिव उपेन्द्र जीत सिंह, राम मनोहर यादव, हरि कश्यप, तुषार प्रताप सिंह, आलोक शर्मा ,ब्रह्मेन्द्र प्रताप सिंह मौर्य ,प्रकाश चंद्र ,अमित पांडे, प्रदीप कुमार, रवि प्रकाश वर्मा आदित्य,सुरेन्द्र चौहान आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए।