Skip to Content

Dead lizard found in chowmein, 8-year-old hospitalised

बेवर में चाऊमीन की प्लेट में मिली मरी छिपकली, 8 वर्षीय बालक की हालत बिगड़ी
7 September 2026 by
thenewsagency


बेवर (मैनपुरी), सितंबर 7 (TNA) थाना बेवर क्षेत्र के ग्राम पारोखा में खाद्य पदार्थ में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। यहां चाऊमीन खाते समय एक 8 वर्षीय बालक की प्लेट में मरी हुई छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद बालक की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया गया है कि धनंजय (8 वर्ष), पुत्र दिनेश कुमार, निवासी ग्राम पारोखा, थाना बेवर, चाऊमीन खा रहा था। इसी दौरान उसकी प्लेट में मरी हुई छिपकली दिखाई दी। परिजनों के अनुसार, इसके बाद बालक को उल्टी होने लगी और उसकी तबीयत बिगड़ गई।

आनन-फानन में परिजन बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद परिजनों में रोष है। उन्होंने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अब देखना होगा कि मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जांच और संबंधित खाद्य विक्रेता के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

-- मनीष मिश्रा 


Share this post
Tags 


Archive