Skip to Content

Class 11 student from Mainpuri gang-raped in moving sleeper bus in Delhi; driver and conductor arrested.

मैनपुरी की 11वीं की छात्रा से दिल्ली में चलती स्लीपर बस में गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, नाबालिग छात्रा से चलती बस में दरिंदगी, परी चौक से कश्मीरी गेट तक 47 KM सफर में गैंगरेप
31 August 2026 by
thenewsagency


मैनपुरी/नई दिल्ली, अगस्त 31 (TNA) उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की 16 वर्षीय 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ चलती स्लीपर बस में कथित गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्रेटर नोएडा के परी चौक से कश्मीरी गेट तक करीब 47 किलोमीटर के सफर के दौरान बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि छात्रा 4 अगस्त की रात परिवार से नाराज होकर घर से निकल गई थी और नोएडा में रहने वाले अपने चचेरे भाई के पास जा रही थी। भारी बारिश और अंधेरे के कारण वह रास्ता भटक गई और गलती से ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उतर गई।

इसी दौरान वहां से गुजर रही एक खाली स्लीपर बस को छात्रा ने रुकने का इशारा किया। पुलिस के मुताबिक, बस के ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप ने उसे सही जगह छोड़ने की बात कहकर बस में बैठा लिया। आरोप है कि इसके बाद चलती बस में दोनों ने छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार, बस परी चौक से कश्मीरी गेट तक करीब 47 किलोमीटर चली। स्लीपर बस में पर्दे लगे होने के कारण बाहर से अंदर की गतिविधियां दिखाई नहीं दे रही थीं। कश्मीरी गेट पहुंचने के बाद छात्रा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल स्लीपर बस को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।


Share this post
Tags 


Archive