Skip to Content

Leopard attacks and kills woman working in a field in Moradabad

मुरादाबाद में तेंदुए ने खेत में काम कर रही महिला पर किया हमला हुई मौत
26 August 2026 by
thenewsagency


मुरादाबाद, अगस्त 26 (TNA) मुरादाबाद में आदमखोर तेंदुए का आतंक लगातार बना हुआ है। मंगलवार को ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के बलिया गांव में तेंदुए ने खेत में धान लगा रही 52 वर्षीय मिथलेश देवी पर हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि मिथलेश देवी खेत में काम कर रही थीं, तभी झाड़ियों से निकले तेंदुए ने उन पर झपट्टा मार दिया। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत की बात यह है कि सहसपुरी क्षेत्र में वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में तेंदुए लगातार पकड़े जा रहे हैं। जिले में अब तक नौ तेंदुओं को रेस्क्यू किया जा चुका है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों वाले क्षेत्रों में पिंजरे लगाए गए हैं। वन विभाग की टीमें सर्च अभियान चला रही हैं। ग्रामीणों से अकेले खेतों में न जाने और सतर्क रहने की अपील की गई है।


Share this post
Tags 


Archive