Skip to Content

IDBI Bank in Mainpuri Locked Up Over Unpaid Rent; Reopened After Assurance of Payment Within 20 Days

मैनपुरी में किराया न मिलने पर IDBI बैंक पर जड़ा ताला, 20 दिन में भुगतान के आश्वासन पर खुला
21 August 2026 by
thenewsagency


मैनपुरी, अगस्त 21 (TNA) शहर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित IDBI बैंक की शाखा में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बकाया किराया न मिलने से नाराज मकान मालिक ने बैंक के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया।

बताया गया कि बैंक की ओर से कई महीनों से किराए का भुगतान नहीं किया गया था। इससे नाराज मकान मालिक ने बैंक पहुंचकर मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी। बैंक में तालाबंदी होते ही कर्मचारियों और ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने मामले को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।

मामले की जानकारी मिलते ही लीड बैंक मैनेजर (LDM) मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। बैंक प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों ने मकान मालिक से बातचीत कर उन्हें 20 दिन के भीतर पूरा बकाया किराया चुकाने का आश्वासन दिया।


आश्वासन मिलने के बाद मकान मालिक ने बैंक का ताला खोल दिया, जिसके बाद बैंक का कामकाज दोबारा शुरू हो सका। घटना को लेकर स्टेशन रोड क्षेत्र में काफी देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही।

-मनीष मिश्रा 

Share this post
Tags 


Archive