Skip to Content

आज़ादी के बाद यूपी में भाजपा की यह पहली निकम्मी सरकार : स्वामी प्रसाद मौर्य

18 अगस्त 2026 द्वारा
thenewsagency



लखनऊ, अगस्त 18 (TNA) गोमतीनगर में अपने आवास पर 'अपनी जनता पार्टी' के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज पत्रकार वार्ता में केन्द्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आजादी के बाद यह देश और प्रदेश में पहली निकम्मी सरकार है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार एवं अपराध रोकने में विफल है।

मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। क्यों कि उन्हें सरकार का संरक्षण मिल है। इसीलिए प्रदेश में जंगलराज हो गया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में हर रोज सरेआम दिन-दहाड़े हत्याएं हो रही हैं और बेकसूर लोगों की पुलिस गिरफ्तारी भी नही कर रही है।

उत्तर प्रदेश में कानून का राज नही पुलिस का गुंडाराज है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इशारे पर यूपी में एसी,एसटी और ओबीसी के निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है। ऊंची जाति के लोगों को पुलिस बचा रही है। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़, सहारनपुर, बुलंदशहर, बदायूं,शाहजहांपुर, कुशीनगर जिलों में हुए अपराध में लिप्त नामजद एवं अज्ञात हत्यारों व अपराधियों को पकड़ने के बजाय पुलिस जेल न भेजकर सरेंडर करने की सलाह दे रही है। 

यूपी के भूतपूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि योगी की आंख पर पर्दा पड़ा है इसीलिए उन्हें अपने गृह जनपद में भी हो रहे अपराध दिखाई नही दे रहे हैं ।


TNA Bureau 
Team of Political Experts  
इस पोस्ट को साझा करें
टैग्स 


संग्रहित करें