मैनपुरी, अगस्त 23 (TNA) आगामी त्योहारों को देखते हुए मिलावटखोरी के खिलाफ मैनपुरी पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। कोतवाली पुलिस, मीडिया सेल प्रभारी और एंटी व्हीकल थेफ्ट (एवीटी) टीम की संयुक्त कार्रवाई में सिंथेटिक दूध बनाने के आरोप में दो लोगों को पकड़ा गया है। मौके से करीब 500 लीटर सिंथेटिक दूध बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के खटीकपुर में दो व्यक्ति त्योहारों के मद्देनजर बाजार में दूध की खपत को पूरा करने के लिए अपने घर पर सिंथेटिक दूध तैयार कर रहे हैं।
सूचना पर कोतवाली पुलिस, मीडिया सेल और एवीटी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा। पुलिस ने नेपाल पुत्र राम सिंह और रिंकू पुत्र राम सिंह, दोनों निवासी खटीकपुर, थाना कोतवाली जनपद मैनपुरी, को कार्रवाई के दौरान पकड़ा। मौके से करीब 500 लीटर सिंथेटिक दूध बरामद किया गया।
कार्रवाई के बाद खाद्य विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर दूध के नमूने लिए गए हैं। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र सिंह चन्देल प्रभारी मीडिया सेल, उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी एवीटी मय टीम, कोतवाली मैनपुरी पुलिस टीम तथा खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी शामिल रहे।
-- मनीष मिश्रा
कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र सिंह चन्देल प्रभारी मीडिया सेल, उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी एवीटी मय टीम, कोतवाली मैनपुरी पुलिस टीम तथा खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी शामिल रहे।
-- मनीष मिश्रा