Skip to Content

Mainpuri Police Launches Special Checking Drive, Five vehicles Seized

मैनपुरी में यातायात पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान, 5 वाहन किए सीज
23 अगस्त 2026 द्वारा
thenewsagency


मैनपुरी, अगस्त 24 (TNA)  सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के पालन को लेकर मैनपुरी में यातायात पुलिस ने सोमवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात अरुण कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक यातायात  दीपशिखा सिंह, एआरटीओ सिद्धार्थ यादव एवं यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की।

अभियान के दौरान 10 वाहनों के चालान किए गए, जिनसे कुल ₹ 2.10 लाख का जुर्माना वसूला गया। वहीं पांच वाहनों को सीज किया गया। कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने के लिए जागरूक भी किया गया।


यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने से बचें। अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

-- मनीष मिश्रा

इस पोस्ट को साझा करें
टैग्स 


संग्रहित करें