Skip to Content

बिहार के बख्तियारपुर में गंगा स्नान के दौरान सात महिलाएं डूबीं, तीन को बचाया गया

17 August 2026 by
thenewsagency
| No comments yet
बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर प्रखंड स्थित मुक्तिधाम गंगा घाट पर सोमवार सुबह गंगा स्नान के दौरान रानी सराय गांव की सात महिलाएं डूब गईं। सभी महिलाएं सोमवार के अवसर पर गंगा स्नान करने के लिए घाट पर पहुंची थीं। जानकारी के अनुसार, स्नान करने के दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से सातों महिलाएं डूबने लगीं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीन महिलाओं को गंगा नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीनों को इलाज के लिए बख्तियारपुर सरकारी अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लापता महिलाओं की तलाश शुरू कर दी। तलाशी अभियान के दौरान दो महिलाओं के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दो अन्य महिलाओं की खोजबीन अभी जारी है। घटनास्थल पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौजूद है। वहीं, बड़ी संख्या में ग्रामीण भी गंगा घाट पर जुटे हुए हैं।

UP में कम से कम 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आजाद अधिकार सेना

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कम से कम 100 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अभी तक लगभग 15 जिलों में 20 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है और आने वाले समय में प्रत्याशियों की संख्या और विधानसभा क्षेत्रों का विस्तार किया जाएगा। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि प्रत्याशियों के चयन में पार्टी का मुख्य फोकस ऐसे लोगों पर रहा है जो अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध तथा आम नागरिक के अधिकारों के संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध और सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। पार्टी केवल चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी खड़े करने के बजाय ऐसे संघर्षशील व्यक्तियों को राजनीतिक मंच देना चाहती है जो अपने क्षेत्र में आम नागरिक की आवाज बन सकें। उन्होंने कहा कि आजाद अधिकार सेना का चुनावी संघर्ष सत्ता प्राप्ति मात्र का प्रयास नहीं, बल्कि नागरिकों को उनके संवैधानिक और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा अन्यायपूर्ण व्यवस्था के विरुद्ध संघर्ष को राजनीतिक रूप देने का अभियान है।

thenewsagency 17 August 2026
Share this post
Tags 

Swamy Prasad Maurya

Uttar Pradesh

Politics

BJP

Yogi Adityanath 

Archive
Sign in to leave a comment